परस साहू बालोद
*अर्जुंदा-* पूरा देश इस समय भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मना रहा है। इसी कड़ी में, भाजपा मंडल अर्जुंदा द्वारा क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य धाम ‘मोहंदीपाठ बाबा प्रांगण’ में 17 सितंबर की शाम ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहंदीपाठ बाबा मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की आम जनता प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं निरोगी जीवन की कामना के लिए एक साथ 11,000 दीप प्रज्वलित करेगी।
इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार आम जनता के साथ बैठकें कर रहे हैं। इस विषय को साझा करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास जीतू गुप्ता ने कहा, “17 सितंबर का यह दिन हमारे देश के इतिहास और हम सभी नागरिकों के जीवन में एक बेहद पावन और ऐतिहासिक दिन है। जब पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस मना रहा है, तब हम सब एक महान संकल्प के साथ मोहंदीपाठ बाबा के पावन प्रांगण में एकत्रित होंगे।” गुप्ता ने आगे कहा, “यह वर्ष हमारे लिए अत्यंत विशेष है।
यह अवसर केवल एक जन्मदिवस का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन और 25 वर्षों की निष्काम जनसेवा की राष्ट्रव्यापी यात्रा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का उत्सव है। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी यह सेवा यात्रा, आज देश के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में ‘विकसित भारत @2047’ के विराट संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। ऐसे राष्ट्रपुत्र के दीर्घायु और शतायु होने की कामना के लिए हम सभी मिलजुलकर मोहनदीप पाठ बाबा के प्रांगण में 11,000 दीपों का दान करेंगे।”इसमें मंदिर समिति सहित बुनकर संघ के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहेगा।

