Skip to main content

PATRIKA24x7

BIG BREAKING NEWS गुंडरदेही में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए पार्षद विजय सोनकर, 300 लोगों के लिए अपने खर्च से कराया भोजन।

परस साहू बालोद

गुंडरदेही। नगर पंचायत गुंडरदेही के वार्ड क्रमांक 5 में बाढ़ की स्थिति के बीच वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर ने अपने वार्ड के प्रभावित लोगों की मदद के लिए पहल की। वार्ड में पानी भरने के कारण करीब 60 परिवारों के लगभग 300 लोग प्रभावित हुए, जिन्हें सामुदायिक भवन में एक समय का नाश्ता और दो समय का भोजन उपलब्ध कराया गया।

26 सितंबर को बाढ़ की स्थिति बनने के बाद प्रभावित परिवारों को भोजन के लिए परेशानी न हो, इसके लिए विजय सोनकर ने अपने स्वयं के खर्च से नाश्ता और दो समय के भोजन की व्यवस्था कराई। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।

विजय सोनकर लगातार तीन बार वार्ड पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच उनकी इस पहल की चर्चा हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों की खेती-बाड़ी बाढ़ से प्रभावित हुई है, उनकी हरसंभव मदद के लिए राजस्व विभाग के माध्यम से कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी मदद का दिया भरोसा

इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने भी बाढ़ प्रभावित लोगों की स्थिति को लेकर पहल की है। उन्होंने शासन-प्रशासन से आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की मांग की और कहा कि शासन स्तर से जो भी संभव सहायता होगी, उसे प्रभावित लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

“दुख के समय लोगों के साथ खड़ा होना ही सेवा”

विजय सोनकर ने कहा, “यही समय है जब आम मतदाताओं की निस्वार्थ भाव से सेवा की जाए। दुख के समय लोगों के साथ खड़े होने का अवसर मिला है। हम निश्चित रूप से बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनकी हरसंभव मदद का प्रयास करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!