परस साहू बालोद
*पालतू कुत्ते-बिल्लियों का नि:शुल्क टीकाकरण कराएं, रेबीज से बचाव का दें सुरक्षित कवच*
बालोद, 27 सितंबर 2026/ विश्व रेबीज दिवस 2026 के अवसर पर कल कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार पशुपालकों एवं पालतू पशु मालिकों को रेबीज से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय जिला पशु चिकित्सालय, बालोद में नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
*सुबह 8 बजे से दोपहर 01 बजे तक होगा टीकाकरण*
शासकीय जिला पशु चिकित्सालय में 28 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक पालतू पशुओं के लिए नि:शुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पालतू कुत्ते एवं बिल्ली को निर्धारित समय में लाकर टीका अवश्य लगवाएं।
*टीकाकरण से पशु और परिवार दोनों की सुरक्षा*
रेबीज एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव के लिए समय पर टीकाकरण महत्वपूर्ण है। पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण कराने से रेबीज संक्रमण के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। इससे पशु के साथ-साथ उसके संपर्क में रहने वाले परिवार एवं समुदाय की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है।
*जिम्मेदार पशुपालन की ओर एक कदम*
पालतू पशुओं का नियमित टीकाकरण, उनकी देखभाल और स्वास्थ्य जांच जिम्मेदार पशुपालन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ‘रेबीज से बचाव, टीकाकरण ही उपाय’ के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम पशुपालकों को अपने पालतू पशुओं के नियमित टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगा।
पशुपालकों से अपील है कि वे इस नि:शुल्क सुविधा का लाभ उठाकर अपने पालतू कुत्ते एवं बिल्लियों का एंटी रेबीज टीकाकरण अवश्य कराएं और रेबीज से सुरक्षित समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
