Skip to main content

PATRIKA24x7

*सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।*… शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव।

परस साहू बालोद

*सेवा ही संकल्प: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुआबांधा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर और जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक हुए शामिल*

*छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत, स्वच्छता और संस्कृति का सुंदर चित्रण किया….*
विधायक ललित चंद्राकर

*दुर्ग / रुआबांधा,* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुआबांधा में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना कर किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक उपस्थित रहे।

अतिथियों ने कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला का अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर *शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव* ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सेवा, संस्कार और शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और सृजनशीलता को बढ़ाती हैं। हमारी सरकार शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और कौशल विकास पर भी निरंतर कार्य कर रही है।

*दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर * ने कहा कि रुआबांधा विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा देखकर हृदय गदगद हो गया। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से विकसित भारत, स्वच्छता और संस्कृति का सुंदर चित्रण किया है। यह हमारे दुर्ग ग्रामीण की प्रतिभा का प्रमाण है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करते हैं। सभी प्रतिभागी बच्चों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

*भाजपा जिला अध्यक्ष  सुरेन्द्र कौशिक * ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का संकल्प है। विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और जब वे छोटी उम्र से ही सेवा और संस्कार से जुड़ेंगे, तभी विकसित भारत 2047 का सपना साकार होगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, उतई मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत, कमलेश फेकर, पार्षद सारिका साहू, सविता धवज, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, प्रदेश कन्या संयोजिका संस्कृति वर्मा, कौशल यादव, महामंत्री दशरथ साहू, प्रवीण यदु, स्कूल शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह जी, प्राचार्य दीप्ती गुप्ता, सविता महिलांग, पुष्पलता देशमुख, विक्की सोनी, बसंती साहू, राजेश्वरी पसीने, श्वेता यादव, तेजस्वी सोनवानी, करुणा श्रीवास, उषा साहू, आरती पाण्डेय, खिलेश्, अंजू यादव, मधु कोरी, सीमा यादव, प्रेम साहू करुणा यादव, सचिन गोस्वामी, संतोष चौधरी रविकांत ठाकुर, पार्वती कुर्रे, प्रवीण राजपूत सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!