Skip to main content

PATRIKA24x7

जिला जेल में त्रैमासिक निरीक्षण, बंदियों को बाल संरक्षण कानूनों की दी गई जानकारी।

परस साहू बालोद

सुप्रीम कोर्ट के रिट पिटिशन 8889/11 के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अमित सिन्हा के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में जिला जेल बालोद का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला जेल में कोई भी नाबालिग बालक निरुद्ध नहीं पाया गया। टीम ने जेल की विभिन्न बैरकों का निरीक्षण करने के साथ बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं पारिवारिक परिस्थितियों की जानकारी ली।

बंदियों को बाल संरक्षण कानूनों के प्रति किया गया जागरूक

निरीक्षण के दौरान मिशन वात्सल्य, एकीकृत बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और मिशन शक्ति सहित बाल संरक्षण से जुड़े विषयों पर जानकारी दी गई। बंदियों को बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण, ’गुड टच-बैड टच’ तथा विधिक अधिकारों के संबंध में भी जागरूक किया गया।

बच्चों के बेहतर संरक्षण और अपराध से दूर रहने का दिया संदेश

जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू ने किशोर न्याय अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी देते हुए बच्चों की बेहतर देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्णा साहू ने बाल अपराधों और बच्चों के संरक्षण से जुड़े विषयों पर जानकारी दी। विधिक परिवीक्षा अधिकारी उत्तम साहू ने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बंदियों से आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने और जेल में अनुशासन बनाए रखने की अपील की।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

चाइल्ड हेल्पलाइन से वेदप्रकाश साहू ने संकट की स्थिति में बच्चों की सहायता के लिए उपलब्ध चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बच्चों की सहायता और संरक्षण के लिए इस सेवा का उपयोग किया जा सकता है।

सामाजिक कार्यकर्ता गायत्री साहू एवं श्रीमती किरण सिन्हा ने बंदियों से जेल से बाहर आने के बाद अपराध से दूर रहकर सकारात्मक एवं सम्मानजनक जीवन जीने का आह्वान किया। मिशन शक्ति से डॉ. एस. ने महिलाओं एवं परिवारों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बच्चों की देखरेख और पारिवारिक समस्याओं की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान करीब 10 ऐसे बंदियों की जानकारी दर्ज की गई, जिनके परिवार में छोटे बच्चे हैं और जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता हो सकती है। कुछ बंदियों ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य उनसे मिलने नहीं आते। ऐसे मामलों में संबंधित परिवारों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहायता एवं समस्या के समाधान की दिशा में कार्य करने का आश्वासन दिया गया।

सकारात्मक बदलाव के लिए नियमित जागरूकता पर जोर

सहायक जेल अधीक्षक एस. पी कुर्रे ने बंदियों को सकारात्मक सोच अपनाने, अपराध से दूर रहने और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने से बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, मिशन शक्ति से डाॅ. एस साहू एवं जिला जेल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!