परस साहू बालोद
*सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक 29 सितंबर को*
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर 29 सितंबर 2026 को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में होगी।
बैठक में ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं विभिन्न विभागों की सहभागिता के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी एवं आवश्यक तैयारियों के साथ निर्धारित समय से पूर्व बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले में जनभागीदारी, सेवा भावना और सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम भी इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
