Skip to main content

PATRIKA24x7

*2 करोड़ रु की लागत से संवरेगा रिसाली दशहरा मैदान – दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विधिवत भूमिपूजन कर रखी आधारशिला।*

परस साहु बालोद

*रिसाली के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होगी*

*लोगो को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है – विधायक ललित चंद्राकर*

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय *विधायक ललित चंद्राकर* के द्वारा आज रिसाली के हृदय स्थल कहे जाने वाले दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन कर आधारशिला रखी गई। लगभग *2 करोड़ रुपये की लागत* से इस ऐतिहासिक मैदान का कायाकल्प किया जाएगा।

सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत मैदान में *हाईमास्क लाइट, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, 100 फीट ऊंचा फ्लैग मास्क, कबड्डी मैदान, बैडमिंटन कोर्ट, ओपन जिम एवं भव्य प्रवेश द्वार* सहित अन्य विकास कार्यों का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि रिसाली दशहरा मैदान केवल एक मैदान नहीं है, यह रिसाली की पहचान है, यहां की धड़कन है। यहां साल भर खेल-कूद प्रतियोगिताएं, दशहरा-दिवाली जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियां संचालित होते रहते हैं। वर्षों से इस मैदान के विकास की मांग की जा रही थी, जिसे आज हमारी सरकार ने पूरा किया है।_

_मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि रिसाली के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दूंगा। कुछ दिनों पहले रिसाली के 40 वार्डों में भूमिपूजन किया है, काम प्रारंभ हो गया है और कुछ दिनों में बन कर तैयार हो जाएगा। लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो रही है, रोड, नाली, बिजली, पानी, आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार रिसाली को एक आदर्श नगर निगम के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।_

आगे चंद्राकर ने कहा जिस तरह हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे – महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही है, उसी तरह अधोसंरचना विकास में भी कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस मैदान के बन जाने से हमारे युवा साथियों को खेल के लिए एक बेहतर मंच मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर रिसाली का नाम रोशन करेंगे।”_

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, महामंत्री पुनाराम कलिहारी, दशरथ साहू, गुड्डू झा, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी, समाजसेवी सोनू राम सिंह , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज साहू ,रुपेश यादव,पार्षदगण मनीष यादव, धर्मेन्द्र भगत, शीला नारखड़े, सारिका साहू, सविता ध्वज, शिवराज शर्मा, सरजू वर्मा, चंद्रशेखर देवांगन, चुम्मन, ईश्वरी वर्मा, रूपेश यादव, प्रवीण राजपूत सचिन गोस्वामी, बॉबी दास, प्रेम साहू, परमेश्वर महिलांग, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, मोंगरा देशमुख, सविता महिलांग, कंचन सिंह, श्वेता यादव, करुणा यादव, तरसेम कौर, अर्चना हिरवानी, कमलेश हिरवानी, ओमकेश्वरी मारकंडे, करुणा श्रीवास , संध्या साहू, आरती शर्मा सहित मंडल के समस्त कर्मठ कार्यकर्ता गण व नगर निगम रिसाली के अधिकारी-कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!