Skip to main content

PATRIKA24x7

सेवा संकल्प अभियान ग्राम अरमरीकला में ‘नमो सेवा – अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम संपन्न।

परस साहु बालोद

महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने दी मनमोहक नाट्य प्रस्तुति
समरसता भवन में कलाकारों ने मंच पर जीवंत किए जनसेवा व सुशासन के प्रेरक प्रसंग।

जिले में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में ग्राम अरमरीकला के बाजार चैक स्थित समरसता भवन में ‘नमो सेवा – अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन हुआ। इस अवसर पर मदनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा के विविध आयामों को रेखांकित करती अत्यंत आकर्षक एवं प्रभावी संगीतमय नाट्य प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के अभिनय कौशल एवं प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की। कलाकारों ने अपनी नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जनकल्याणकारी नीतियों और आम नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को जीवंत रूप में मंच पर प्रदर्शित किया।

इस गरिमामयी आयोजन में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू, जनपद सदस्य नरेश साहू, संध्या साहू तथा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि टुकेश्वर पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम अरमरीकला के सरपंच घनेन्द्र साहू, मनीष साहू, धनराज साहू, जागृत साहू, रवि साहू, लक्की साहू सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवा एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!