परस साहु बालोद
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही के छात्र-छात्राओं द्वारा आज सामुदायिक भवन, गुण्डरदेही में ‘नमो सेवा – अनकही कहानियां’ विषय पर संगीतमय प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत एवं रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों का संदेश दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ना तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सेवा और समर्पण के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कलेक्टर मिश्रा के निर्देश पर जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
