परस साहू बालोद
विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से प्राप्त 52 आवेदनों का मौके पर निराकरण
गुंडरदेही। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु अभियान के तहत 25 ग्राम पंचायतों के क्लस्टर के लिए ग्राम पंचायत भवन कमरौद में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन एवं समस्याएं प्राप्त की गईं तथा प्राप्त आवेदनों का विभागवार निराकरण किया गया। शिविर में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराते हुए ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण किया गया। विभागों द्वारा मंच पर आकर अपने-अपने विभाग से संबंधित निराकरण प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस भी मनाया गया। वृद्धजनों का सम्मान करते हुए उन्हें श्रीफल एवं साल भेंट किया गया। कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, पट्टा, आवास पूर्णता प्रमाण पत्र तथा विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर,जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, पुरूषोत्तम चंद्राकर अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही, जिला पंचायत सदस्य कांति सोनेश्वरी, जिला पंचायत सदस्य मीना उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत गुंडरदेही के उपाध्यक्ष नीतीश मोंटी यादव, जनपद पंचायत सदस्य किरण तारम, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर रामचंद्राकर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष हेमंत साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष लेखराम साहू एवं कमरौद सरपंच सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही 25 ग्राम पंचायतों के क्लस्टर में शामिल ग्राम पंचायत कमरौद, कोंगनी, सनौद, खुटेरी, रंगकुर्दी, रेंगाकठेरा, भाटगांव, कोडेवा, संकरी, बासीन, नवागांव, डु, मोंगरी एवं पिरीद सहित संबंधित ग्रामों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में आशीष देशमुख, अध्यक्ष युवा मोर्चा, चुनूं साहू, तोरण पटेल, भूपसिंह, प्रदीप, निरंजन दास, विनोद सिन्हा, चंदन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं मैदानी अमला उपस्थित रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की गई।
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाना, उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का समाधान करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा एवं सुशासन को मजबूत करना है। अभियान के अंतर्गत आगामी अवधि में भी विभिन्न स्थानों पर 25 ग्राम पंचायतों के क्लस्टर में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे।
