Skip to main content

PATRIKA24x7

ग्राम खुर्शीटिकुर में रामायण प्रतियोगिता का समापन, पीयूष सोनी ने दिया धर्म और सामाजिक एकता का संदेश।

परस साहु बालोद

विधायक प्रतिनिधि बोले—दूसरों की मदद करना, दया भाव रखना और सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म

डौंडी। आदिवासी विकासखंड डौंडी के ग्राम पंचायत खुर्शीटिकुर में आयोजित रामायण प्रतियोगिता का समापन धार्मिक उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। समापन समारोह में डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया के प्रतिनिधि पीयूष सोनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आयोजन को संबोधित करते हुए धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि पीयूष सोनी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में शामिल होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे पवित्र वातावरण में उपस्थित होने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। दैनिक जीवन की भागदौड़ और चिंताओं के बीच इस तरह के आयोजन मन और आत्मा को शांति प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में ईश्वर के गुणगान और भक्ति का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ और अनुष्ठान तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये समाज को एकता के सूत्र में बांधने और लोगों के मन में सकारात्मक विचारों का संचार करने का माध्यम भी हैं।

पीयूष सोनी ने धर्म की वास्तविक परिभाषा बताते हुए कहा कि धर्म का अर्थ केवल कर्मकांड करना नहीं है, बल्कि दूसरों की मदद करना, मन में दया और करुणा का भाव रखना तथा सत्य के मार्ग पर चलना ही सच्चा धर्म है। ऐसे आयोजन हमें जीवन में अच्छे कार्य करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने रामायण प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि समिति ने श्रद्धा और मेहनत के साथ इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ईश्वर से ग्रामवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवप्रसाद बारला, जनपद सदस्य पुनीत राम सेन, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोमेश कोर्राम सहित सुखदेव पिस्दा, चतुर तारम, कोमलेंद्र चन्द्राकर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!