Skip to main content

PATRIKA24x7

सेवा संकल्प अभियान सार्वजनिक वितरण प्रणाली से दूर हुई राशन की चिंता परमीला निषाद को हर महीने समय पर मिल रहा चावल, नमक, चना और शक्कर।

परस साहु बालोद

राशन कार्ड के साथ दिव्यांगजन पेंशन बना पोषण और आजीविका का संबल।

प्रदेश के अंतिम छोर के जरूरतमंद नागरिकों तक खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली और राहत का आधार बन रही है। उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से हर माह मिलने वाले राशन से ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र परिवारों को दाल-रोटी और पोषण की चिंता से मुक्ति मिली है। जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम घोटिया के दिव्यांग परमीला निषाद इसका सीधा उदाहरण हैं, जिन्हें राशन कार्ड के जरिए हर महीने नियमित रूप से आवश्यक खाद्यान्न सामग्री प्राप्त हो रही है।

बिना किसी परेशानी के हर महीने मिल रहा खाद्यान्न

उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त करने के उपरांत श्रीमती परमीला निषाद ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें शासकीय योजना के अंतर्गत जारी राशन कार्ड के माध्यम से प्रत्येक माह नियमित रूप से चावल, नमक, चना एवं शक्कर उचित मात्रा में प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि राशन दुकान में खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था अत्यंत सुगम है और उन्हें सामग्री प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी या दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता।

पेंशन और राशन से परिवार को मिला दोहरा संबल

 परमीला निषाद ने बताया कि खाद्यान्न सहायता के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत दिव्यांग पेंशन के रूप में प्रतिमाह 500 रुपये की वित्तीय सहायता भी नियमित रूप से मिल रही है। राशन कार्ड से मिलने वाले अनाज और पेंशन की राशि से उनके घरेलू खर्चों में बड़ी राहत मिली है, जिससे उनका परिवार स्वाभिमान और निश्चिंतता के साथ जीवन यापन कर रहा है।

शासन के प्रति व्यक्त किया आभार

 परमीला निषाद ने जरूरतमंदों की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देकर निर्बाध राशन और सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!