Skip to main content

PATRIKA24x7

*पूर्व सांसद मोहन मंडावी व दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाक़ात… रखी क्षेत्र में रेल विकास की माँग…*

परस साहू बालोद

*देश भर में रामायणी सांसद के नाम से सुशोभित कांकेर लोकसभा के लोकप्रिय पूर्व सांसद मोहन मंडावी व दुर्ग सांसद विजय बघेल जी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की*
*इस दौरान कांकेर लोकसभा के पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने अपने क्षेत्र में रेल विकास को लेकर कई माँग और स्वीकृत कार्यों को जल्द प्रारंभ करने की माँग की। जिसमें प्रमुख मांगों में*
*1. धमतरी से कोंडागांव व्हाया नगरी*
*2. अंतागढ़ से जगदलपुर व्हाया नारायणपुर -कोंडागांव*
*3. भानुप्रतापुर से गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) व्हाया कापसी-पखांजुर*

*उन्होंने उक्त सभी रेल विकास के कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ किए जाने का आग्रह किया ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द रेल सुविधा प्राप्त हो सकें।**रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व सांसद मोहन मंडावी द्वारा किए गए माँग को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!