परस साहू बालोद
*गुण्डरदेही।* ग्राम पंचायत जोरातराई में विकास कार्यों को गति देने के लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत क्षेत्र में तीन महत्वपूर्ण कार्यों – श्मशान घाट में शेड एवं प्रतीक्षालय निर्माण, शासकीय स्कूल में प्रार्थना शेड और सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति कांति सोनेश्वरी ने की।
विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, जनपद पंचायत गुण्डरदेही के सभापति कौशल किशोर साहू, सरपंच बृजलाल साहू, भाजपा मंडल गुण्डरदेही के लक्ष्मीकांत साहू, ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, उप सरपंच शेखर साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
अतिथियों ने भूमि पूजन कर कार्यों की शुरुआत की और कहा कि इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। श्मशान घाट में शेड और प्रतीक्षालय बनने से अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं स्कूल में प्रार्थना शेड बनने से बच्चों को धूप और बारिश में प्रार्थना करने में परेशानी नहीं होगी। सामुदायिक भवन गांव के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा।
कार्यक्रम में रोमन सिंह साहू, हरिश्चंद्र अंगारे, गोविंद चंद्राकर, कौशिक साहू, दिलेश्वर सोमेश्वरी, घासी राम साहू सहित पंचगण में हिलेश्वर ठाकुर, गोवर्धन साहू, हेम बाई साहू, रिचा ठाकुर, खेमिन ढीमर, तेजस्वरी अंगारे, जागेश्वरी साहू, गोदावरी साहू, रोजगार सहायक रुक्मणी साहू एवं समस्त पंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पंचायत के इस पहल का स्वागत किया है।
