परस साहु बालोद
*रिसाली, दुर्ग।* भारतीय जनता पार्टी रिसाली मंडल की महत्वपूर्ण *आत्मनिर्भर मंडल बैठक* आज *रिसाली स्थित VIP नगर सामुदायिक भवन* में बड़े ही उत्साह एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं *आगामी नगर पालिक निगम रिसाली चुनाव* की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक * ललित चंद्राकर* एवं रिसाली मंडल प्रभारी * शिवेन्द्र परिहार जी* विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए *दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी* ने कहा कि –भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन ही नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हमारा लक्ष्य संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर बनाना है। आज रिसाली मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।_
_आगामी नगर निगम रिसाली चुनाव में हमें एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है। जनता भाजपा के सुशासन और विकास के साथ है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण और जनसेवा के संकल्प से हम रिसाली निगम में भाजपा का परचम लहरायेंगे।”_
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए *रिसाली मंडल प्रभारी श्री शिवेन्द्र परिहार जी* ने कहा कि आत्मनिर्भर मंडल का अर्थ है – आत्मनिर्भर संगठन, आत्मनिर्भर कार्यकर्ता और आत्मनिर्भर बूथ। हमें मंडल से लेकर बूथ तक की संरचना को इतना मजबूत करना है कि हर कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार हो। सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों को सक्रिय होकर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाना है। आगामी निगम चुनाव हमारा लक्ष्य है और इसके लिए अभी से सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होना होगा।।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सोशल मीडिया से लेकर जनसंपर्क तक हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाए।
बैठक में मंडल की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान की समीक्षा, मन की बात कार्यक्रम, बूथ सशक्तिकरण अभियान एवं निगम चुनाव हेतु वार्डवार प्रभारी नियुक्ति जैसे विषयों पर गहन मंथन किया गया।
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:-*
जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडे , जिला भाजपा मंत्री शैलेंद्र शेंडे , नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, मंडल महामंत्री दशरथ साहू, मंडल उपाध्यक्ष सचिन गोस्वामी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, संतोष चौधरी, पार्षदगण सीमा साहू, रमा साहू, माया यादव, सारिका साहू, शीला नारखेड़े, सविता धवस , SC मोर्चा मंडल अध्यक्ष खिलेश्वरी ढालेंद्र, डॉ. संस्कृति वर्मा, अर्चना हिरवानी, बींदेश्वरी साहू, कमलेश हिरवानी, विकास कुलश्रेष्ठ, सुलोचना लारेन्द्र, राकेश जितेन्द्र, अमित बोहरा ,अरविंद नारखेड़े, संध्या मंडलोई, रूपलता साहू, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, तेजस्वी सोनवानी, चन्द्रकली चतुर्वेदी, ओंकेश्वरी मारकंडे, डॉ. पार्वती कुर्रे, सुनीता कोसरे, करुणा श्रीवास, पार्वती ढीढी, के.पी. बघेल, जग्गू यादव ,तरसेम कौर, उषा साहू, अनुपमा गोस्वामी, राजेश्वरी पसीने, विश्राम साहू तामेश्वरी ठाकुर, कुंजेश्वरी साहू प्रवीण राजपूत जी एवं प्रेमचंद साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
