गुण्डरदेही।
*गुण्डरदेही।* गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम बोरगहन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के पिता राजेश कुमार भारती ने बताया कि उनके पुत्र सुरेश कुमार भारती उम्र 30 वर्ष की शादी लगभग 9 साल पहले दुर्ग के सिकोला भाटा निवासी रिंकी बंजारे के साथ लव मैरिज हुई थी।
पिता के अनुसार रिंकी बंजारे खुद सुरेश के घर आई थी और 9 साल तक साथ रही। दोनों की शादी आर्य समाज के माध्यम से कराई गई थी। शुरुआत में सब कुछ अच्छे से चल रहा था, लेकिन सुरेश कुमार ड्राइवर का काम करते हैं और ज्यादा समय घर पर नहीं दे पाते थे, इस कारण अक्सर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा होता था। विवाद के चलते लगभग 6 माह पहले उनकी पत्नी रिंकी भारती अपने मायके चली गई थी।
इसी बीच सुरेश अपनी पत्नी और बेटी (नातिन) से मिलने उसके मायके गया तो पत्नी ने उसे बेटी से मिलने नहीं दिया। इससे आहत होकर सुरेश डिप्रेशन में चला गया।
*यह है पूरा घटनाक्रम -*
मृतक के पिता के मुताबिक यह घटना मंगलवार 13 अक्टूबर मृतक अपने बेटी से मिलने गया था और वहां से आने के बाद, बुधवार से सुरेश की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके सिर, पेट और पसली में अंदरूनी चोट के निशान थे। गुरुवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे रात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही लेकर आए, जहां से उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां भी इलाज ठीक से नहीं होने पर उसे शंकराचार्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां आज मंगलवार को सुबह लगभग 8 बजे उसने दम तोड़ दिया।
*पिता ने लगाया गंभीर आरोप बेटी को मिलने नहीं दिया उसका फोटो वीडियो उपलब्ध है*
मृतक के पिता राजेश भारती ने आरोप लगाया कि उनकी बहू रिंकी भारती के पिता बेमेतरा जिले में पुलिस विभाग में एसआई के पद पर हैं। पुलिस में होने का रौब दिखाकर कुछ दिन पहले 112 के माध्यम से फोन कर मोहन नगर थाने में उनके पुत्र के साथ मारपीट करवाई गई, जिससे उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आईं और इसी कारण उसकी मौत हुई है।
पिता ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले जब उनका बेटा अपनी पत्नी और बेटी से मिलने गया था तो वहां परिजनों ने उसके हाथ की नस काट दी थी। इस तरह की कई घटनाएं उनके पुत्र के साथ हुई हैं।
मृतक के पिता ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
