परस साहु बालोद
राजाबाड़ा-हटरी बाजार, गुंडरदेही में श्रीराम दशहरा उत्सव समिति द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में रावण दहन के साथ लोक लहर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उत्सव में नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद ने की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजेंद्र राय, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सोनकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर सहित पार्षद लोकेश्वरी शंकर यादव सलीम खान, हेमलता सोहन सोनी बख्श,एल्डरमैन गोकुल निषाद , एल्डरमेन चेतन सोनकर, सौरभ चोपड़ा, दर्शन जैन, हलेश साहू तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रावण दहन के दौरान उपस्थित लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं लोक लहर सांस्कृतिक कार्यक्रम ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया और पूरे आयोजन को यादगार बनाया।
कार्यक्रम का मंच संचालन छगन सोनकर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में श्रीराम दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष दुष्यंत सोनी, कोषाध्यक्ष लालवीर सिंह, सचिव देवा सोनकर एवं समिति के समस्त सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस भव्य आयोजन ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
