Skip to main content

PATRIKA24x7

आगामी रिसाली निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं – विधायक ललित चंद्राकर।*

परस साहु बालोद

*विधायक ललित चंद्राकर वार्ड-32, 33, 34 के शक्तिकेंद्र की मासिक बैठक में हुए शामिल*

*नेवई वार्ड-33 / दुर्ग ग्रामीण /* दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर आज नेवई वार्ड-33, बूथ क्रमांक-217, शक्तिकेंद्र-05 (गोवर्धन चौक) में आयोजित शक्तिकेंद्र की मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सर्वप्रथम विधायक ललित चंद्राकर ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया। इस शक्तिकेंद्र बैठक में वार्ड-32, 33, 34 के कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में रिसाली नगर निगम का चुनाव होने वाला है, जिसे देखते हुए हम सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका एक-एक कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। बूथ और शक्तिकेंद्र ही संगठन की रीढ़ है। रिसाली निगम चुनाव में हमें हर बूथ को जीतना है। इसके लिए अभी से घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि बीते वर्षों में डबल इंजन सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। जनता भाजपा के विकास कार्यों के साथ है। हम सब मिलकर रिसाली निगम में भाजपा का परचम लहराएंगे।

*इस अवसर पर प्रमुख रूप से* मरोदा पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री पुनाराम कलिहारी, शक्तिकेंद्र प्रभारी नवीन सिन्हा, सहप्रभारी उपेन्द्र रिगरी, सहसंयोजक इंदु साहू, बूथ अध्यक्ष रानू धनकर, शेष जांगड़े, संगीता राय, गजानंद ठाकुर, गज्जू साहू, गौकरण मांडले, भूपेन्द्र बेलचंदन सहित वार्ड के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!