Skip to main content

PATRIKA24x7

*थाना उरला के NDPS के प्रकरण में न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2 लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।*

परस साहु बालोद

*विवरण* दिनांक 01.04.2025 को थाना उरला क्षेत्र स्थित रियल इस्पात कंपनी के गार्ड राजेश सिंह द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कंपनी में माल लोड करने आये ट्रक क्रमांक GJ 01 JT 4272 के चालक द्वारा टूल बॉक्स में 4 सफेद प्लास्टिक की बोरी में गांजा नुमा पदार्थ रखा हुआ है।सूचना पर थाना उरला टीम द्वारा रेड कार्यवाही की गई।

मौके पर ट्रक क्रमांक GJ 01 JT 4272 के टूल बॉक्स को खोलकर चेक करने पर उसके अंदर 4 बोरी में प्लास्टिक के पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ पाया गया। NDPS एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी की तलाशी ली गई एवं जप्ती की कार्यवाही की गई।कुल 4 बोरी में भरा हुआ 40.545 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कीमत लगभग 4,05,000 रूपये एवं कीमत 24,05,000 रूपये ज़ब्त किया गया।

*आरोपी का नाम -*
*इरफान सा दीवान पिता इस्माईल सा दीवान उम्र 32 साल साकिन ग्राम भोभा टेकारी बोरसद थाना बोरसद जिला आणंद (गुजरात)*

पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह दिनांक 18.03.2025 को ट्रक लेकर निकला था। उसके गांव के ही इमरान नामक व्यक्ति ने उसे ओडिशा से गांजा लाने हेतु कहा था और प्रति किलो पीछे 1000 रूपये देने का लालच दिया था। दिनांक 28.03.2025 की रात्रि में अंगूल और गोगंडा के बीच एक ऑटो चालक द्वारा उसे 4 बोरी गांजा दिया गया था, जिसे उसने अपने ट्रक के टूल बॉक्स में रखकर रियल इस्पात कंपनी आ गया था, जहां पुलिस द्वारा पकड़ा गया,सम्पूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया था।

विशेष न्यायाधीश NDPS एक्ट रायपुर द्वारा, दिनांक 27.10.2026 को फैसला सुनाते हुए आरोपी इरफान सा दीवान को -*धारा 20(b)(ii)(C) NDPS एक्ट में दोषसिद्ध पाते हुए 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2,00,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर 6 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।*

*इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर निरीक्षक बी.एल. चंद्राकर विवेचना कर्ता उप निरीक्षक जेडी दीवान एवं थाना उरला स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!