Skip to main content

PATRIKA24x7

BIG BREAKING NEWS फसल नुकसान पर क्षतिपूर्ति की मांग, कांग्रेस नेता संजय साहू ने उठाई किसानों की आवाज।

परस साहु बालोद

फसल नुकसान पर क्षतिपूर्ति की मांग, कांग्रेस नेता संजय साहू ने उठाई किसानों की आवाज

*गुंडरदेही।* अर्नब तूफान और बेमौसम बारिश से किसानों की धान और सब्जी की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय साहू ने किसानों की आवाज उठाई है।

संजय साहू ने कहा कि लगातार हो रही बेमौसम बारिश और तूफान के कारण खेतों में पड़ी कटी हुई धान की फसल और सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे अन्नदाता बेहाल है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि तत्काल फसल क्षति का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा और क्षतिपूर्ति राशि दी जाए।

उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ पटवारी हड़ताल के चलते धान खरीदी पंजीयन, फसल नुकसान के आकलन और धान खरीदी की तैयारियां रुकी हुई हैं, तो दूसरी तरफ बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। किसान फसल बीमा और पंजीयन को लेकर परेशान हैं और स्थानीय प्रशासन से सहयोग की मांग कर रहे हैं।

किसानों की समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!