Skip to main content

PATRIKA24x7

राज्य स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ के गौरव और सम्मान का प्रतीक : यज्ञदत्त शर्मा।

परस साहु बालोद

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक निर्णय से मिली छत्तीसगढ़ को अलग पहचान, विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में जुटी सरकार

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में गौरव और सम्मान का प्रतीक है। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कर प्रदेशवासियों को अलग राज्य की सौगात दी थी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और ऐतिहासिक निर्णय से छत्तीसगढ़ को अपनी अलग पहचान मिली।

यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय ज नता पार्टी की सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तीकरण, आदिवासी समाज के उत्थान तथा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रयासरत है।

शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ की परिकल्पना के साथ राज्य निर्माण का ऐतिहासिक निर्णय लिया था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!