Skip to main content

PATRIKA24x7

*छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर लगातार 1,345 वॉं दिन स्वच्छता ,पौधारोपण,जल संरक्षण,गाजर घास उन्मूलन, नशामुक्ति जागरूकता अभियान जारी।**

परस साहू बालोद

“हरा भरा,स्वच्छ धरा उद्देश्य को लेकर नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन पर लगातार 1,345 वें दिन छत्तीसगढ़ के 26 वें स्थापना दिवस में स्वच्छता, नशामुक्ति, पौधारोपण, गाजर घास उन्मूलन,जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों रिसाली दशहरा मैदान भिलाई, ग्राम अंजोरा ख दुर्ग,शिव पार्वती धाम बालोद, शिव दुर्गा मंदिर सेक्टर 10 भिलाई,शिव मंदिर शिवनाथ नदी मुक्ति धाम दुर्ग,कपीश्वर मंदिर परिसर भिलाई में साफ सफाई कर झिल्ली , डिस्पोजल, प्लास्टिक चंमच, पानी पाउच, खाद्य पदार्थ रेपर, प्लास्टिक बाटल, अनावश्यक खरपतवार, गाजर घास,अनावश्यक डंगालियॉं कचरे को एक निर्धारित स्थान पर डंप किया।

जल है तो बल है, पौधे लगाकर पेड़ बनाओ जीवन में खुशियॉं बरसाओ, नशे का होना आदी घर परिवार की है बर्बादी,खुले में न शौच करें न करने दें न करवाएं,जागो और जगाओ स्वच्छता अपनाओ जैसे नारों से आसपास के लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।

इस समाचार के माध्यम से स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति निगम प्रशासन एवं ग्राम पंचायत से निवेदन करती है स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति द्वारा जगह जगह एकत्रित कचरे का निष्पादन अतिशीघ्र करें। नवनीत हरदेल ने इस समाचार के माध्यम से कहा स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के बैनर तले गॉंव , कस्बा,शहर,प्रदेश,देश,परदेश निवासी बच्चे, बूढ़े,जवान यदि इस जागरूकता अभियान सर्व हिताय में समाजसेवा करना चाहते हैं तो इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 7879558764 हम हर संभव सहायता का प्रयास करेंगे। हरदेल का कहना है इस जन जागरूकता अभियान में जेनजी (युवा वर्ग ) अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा बने।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या थनेश्वरी हरदेल, रिसाली प्रभारी तरूणा देशमुख,टीनल हरदेल,कार्तिक राम चंद्राकर, टिकेंद्र हरदेल, भागीरथी सिन्हा, दाऊ लाल बघेल,भानु सिंह साहू, श्वेता जैन, निकिता जयेश शिंगणे,सरोज टहनगुरिया, दुर्योधन साहू, महेंद्र यादव, चितरंजन दुर्गा देशमुख,आनंद राम,सोमन देव, खुशबू क्षत्रिय, अशोक महेश्वरी,योग लंगर युवा टीम एंव अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!