परस साहु बालोद
*🔹 सामाजिक बुराइयों पर बालोद पुलिस का कड़ा प्रहार, जिलेभर में चलाया गया विशेष अभियान।*
*🔹 03 से 10 नवंबर 2026 तक छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत 60 प्रकरण दर्ज कर 261 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई।*
*🔹 आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,51,746 (दो लाख इक्यावन हजार सात सौ छियालीस रुपये) नगद राशि जब्त।*
*🔹 पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन एवं राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई।*
दीपावली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से बालोद पुलिस द्वारा दिनांक 03 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुआ-सट्टा गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी गई। पुलिस टीमों द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेलते पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
विशेष अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत कुल 60 प्रकरण दर्ज कर 261 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,51,746 नगद राशि जब्त की गई।
👮♂️ वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिलेभर में कार्रवाई
यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन एवं जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस स्टाफ द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जुआ-सट्टा की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी गई तथा सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
🚨 अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का संदेश
बालोद पुलिस द्वारा त्योहार के दौरान अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध की गई इस व्यापक कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में जुआ-सट्टा जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
📢 बालोद पुलिस की आम नागरिकों से अपील
🙏 बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि दीपावली सहित सभी त्योहारों को आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाएं। जुआ-सट्टा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें तथा ऐसी अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें।
🤝 पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
🛡️ बालोद पुलिस — सुरक्षा, सेवा एवं विश्वास।
