Skip to main content

PATRIKA24x7

*चंगोराभाठा में मामूली बात पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आधा दर्जन गिरफ्तार।*

परस साहू बालोद

*02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक सहित कुल 06 गिरफ्तार*

*आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं इलेक्ट्रिक ऑटो जप्त*

*गिरफ्तार आरोपी मयंक ठाकुर पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जा चुका है जेल*

*एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

विवरण – प्रार्थी सतीश यादव निवासी श्रीराम नगर, चंगोराभाठा, रायपुर द्वारा थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 08.11.2026 की रात्रि लगभग 11ः50 बजे वह श्रीराम नगर, चंगोराभाठा रोड पर खड़ा था। इसी दौरान एक इलेक्ट्रिक ऑटो चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। ऑटो में झंडा चौक निवासी मयंक ठाकुर एवं अन्य व्यक्ति सवार थे। प्रार्थी द्वारा वाहन को देखकर चलाने की बात कहने पर सभी आरोपी ऑटो से उतरकर उसके साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे नुकीले धारदार हथियार से प्रार्थी पर हमला कर उसे गंभीर चोट पहुंचाई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी डी नगर में अपराध क्रमांक 704/26 धारा 296, 109(1), 190, 191(2), 191(3) बी.एन.एस. एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) रॉबिन्सन गुरिया द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द सेे जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की गई। टीम द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आरोपियों की पहचान एवं उनके संभावित ठिकानों के संबंध में जानकारी जुटाई गई। इसके पश्चात आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर लगातार दबिश देकर प्रकरण में आरोपी मयंक ठाकुर, लक्ष्य निर्मलकर तथा विधि से संघर्षरत 04 बालकों सहित कुल 06 आरोपियों/अपचारियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों/अपचारियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त *01 नग चाकू एवं इलेक्ट्रिक आटो वाहन क्रमांक सी जी 04 क्यू के 7490* जप्त कर कार्यवाही किया गया।

*आरोपी मयंक ठाकुर पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल निरूद्ध रह चुका है।*

*गिरफ्तार आरोपी*

*01. मयंक ठाकुर पिता दीनू ठाकुर उम्र 19 साल निवासी झण्डा चौक चंगोराभाठा थाना डी डी नगर रायपुर।*

*02. लक्ष्य निर्मलकर उर्फ आदि पिता संतोष निर्मलकर उम्र 18 साल 06 माह निवासी झण्डा चौक चंगोराभाठा थाना डी डी नगर रायपुर।*

*03. विधि से संघर्षरत 04 बालक।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!