PATRIKA24x7

भाजपा का 13,14,15 अक्टूबर को चलेगा विशेष सदस्यता अभियान : उप मुख्यमंत्री अरुण साव,,

लीलाधर साहू 

गुण्डरदेही। 

मुख्यमंत्री एव बेमेतरा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के साथ बेमेतरा जिला भाजपा कार्यालय के प्रथम तल का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक दीपेश साहू, विधायक ईश्वर साहू, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी मौजूद रहे। वहीं इससे पहले परिसर में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया। 

श्री साव ने कार्यकर्ताओं को नवरात्रि एवं दशहरा की शुभकामनाएं दी। बैठक में उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर कहा कि, बेमेतरा जिले में 10 भाजपा मंडल है। यहां के तीनों विधानसभा, अधिकतर जिला पंचायत और जनपद में भाजपा का कब्जा है। पार्टी को आगे बढ़ाने का यह अच्छा अवसर है। केंद्रीय नेतृत्व ए जिले को 2 लाख नए भाजपा सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 

श्री साव ने बताया कि, पार्टी द्वारा 13,14,15 अक्टूबर को विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दिन कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटना है। सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए काम किया। किसानों को धान का उचित दाम, माता बहनों को एक हजार रुपए, युवाओं के लिए सरकारी भर्ती निकली है। सरकार ने साढ़े 8 लाख गरीबों को पीएम आवास की पहली किश्त हितग्राहियों के खाते में डाल दी है।

इस मौके पर पूर्व संसदीय सचिव  लाभचंद बाफना, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, युवा मोर्चा अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष मोंटी साहू, प्रह्लाद रजक,  योगेश तिवारी, सुनीता साहू , अजय तिवारी, राजेंद्र शर्मा,  विजय सिन्हा, ललिता साहू, राजेश्वरी साहू, रेखा शर्मा , सुनीता यादव सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!