PATRIKA24x7

आत्मानंद स्कूल के टाटा मैजिक वाहन पलटने से,,, एक बालक की मौत अन्य घायल।

परस साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही बालोद। जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के सोहपुर में मगंलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। निपानी आत्मानंद स्कूल की टाटा मैजिक वाहन पलटने से एक बच्चे की मौत हो गई और चार बच्चे घायल हो गए।

इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी मिलते ही सभी घायलों को गुरुर अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह साढ़े 08 बजे टाटा मैजिक वाहन क्रमांक सीजी 05 एफ 0663 आत्मानंद स्कूल निपानी में पढ़ रहे 12 बच्चो को लेकर ग्राम सोंहपुर से निपानी स्कूल जा रही थी। इस दौरान ग्राम सोंहपुर के पास वाहन चालक संजू साहू द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाने से वाहन पलट गई।

वाहन में सवार बच्चो में कुनाल साहू पिता दीनदयाल उम्र 12 वर्ष निवासी बेलोदी थाना बालोद को सिर व गले में चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी है।वही यशस्वी पिता दिनेश औधिया उम्र 13 वर्ष, लवराज साहू पिता लिलेश्वर साहू उम्र 10 वर्ष, कु० रावी पिता दिनेश औधिया उम्र 10 वर्ष को सामान्य चोटें आयी है एवं तोमेश पिता रूपराम साहू उम्र 10 वर्ष के गंधे के पास सुजन होने के कारण रिफर किया गया है। मृतक बालक का पोस्टमार्टम कार्यवाही प्रांरभ हो चुकी है। चालक संजू साहू को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!