गुण्डरदेही।
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने सोमवार 07 अक्टूबर को जिले के डौण्डी विकासखण्ड के प्रवास के दौरान ग्राम भैंसबोड़ में निर्मित अमृत सरोवर का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम भैंसबोड़ में निर्मित इस अमृत सरोवर के व्यवस्थित निर्माण कार्य की सराहना भी की। इस मौके पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।