Skip to main content

PATRIKA24x7

,, सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम मुंदेरा में संपन्न हुआ,,

परस साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही कलंगपुर/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलंगपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर ग्राम मुंदेरा में लगाया गया समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी थे, अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष गुण्डरदेही युवराज मार्कण्डेय ने किया, विशेषअतिथि पूर्व सरपंच पृथ्वी राम साहू, सरपंच प्रतिनिधि लेख राम साहू, समाज सेवक योगेश्वर साहू, गोपी राम साहू, पोषण साहू थे। मुख्य अतिथि मंडावी ने कहा कि समाज सेवा के माध्यम से नशा मुक्त भारतअभियान चलाकर नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए ताकि नशा मुक्त समाज के लिए यूवा आगे आए, अध्यक्षता कर रहे मार्कण्डेय ने कहा कि व्यक्तित्व का विकास समाज के माध्यम से होता है ताकि हमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए, सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर समापन समारोह के अवसर पर कमलकांत साहू, भरोसा राम साहू,राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के के. एल. कुर्रे, ताराचंद मंडावी, रामनिवास साहू थे एवम उ. मा. विद्यालय कलंगपुर के छात्र व छात्राएं उपस्थित थे सात दिवसीय शिविर का संचालन आर. एन. साहू ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!