PATRIKA24x7

उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव की बड़ी सौगात, लोरमी क्षेत्र के ग्रामों में बनेंगे महतारी सदन।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*लोरमी के नवगांववेंकट, गोंडखाम्ही, लगरा, राम्हेपुर (एन), सुकली में महतारी सदन बनाने विधायक अरुण साव जी ने 1 करोड़ 23.5 लाख रु की दी सौगात*

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव ने अपने विधानसभा क्षेत्र लोरमी को करोड़ों रुपए की सौगात दी है। साव ने विधानसभा क्षेत्र के 5 गांवों में महतारी सदन के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि जारी की है। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं इसमें विभिन्न पदों की स्वीकृति प्रदान की है।

अरुण साव ने कहा कि, मातृशक्ति का सम्मान भाजपा सरकार की पहचान है। इसी सोच के साथ लोरमी क्षेत्र के नवगांववेंकट, गोंडखाम्ही, लगरा, राम्हेपुर (एन), सुकली में महतारी सदन बनाने का फैसला किया है। इन गांवों के लिए 1 करोड़ 23.5 लाख रुपए स्वीकृत किया है।

बता दें कि साव ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तीन प्राथमिक केंद्र (गोंडखाम्ही, अखरार, डिंडौरी) एवं 48 पदों की स्वीकृति प्रदान की है। इससे पहले क्षेत्र के जनसंपर्क के दौरान 10 गांवों में एक करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की थी।

लोरमी के क्षेत्रवासियों ने अपने विधायक के विकास कार्यों पर खुशी जताई है। लोगों ने कहा कि, विभिन्न गांवों में विकास कार्यों की सौगात दी है। वहीं अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं विभिन्न पदों की स्वीकृति प्रदान किया है। यह लोरमी विधानसभा के स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनता के हित में शानदार पहल है।
….. ……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!