PATRIKA24x7

प्रिंस ओसाभ यादव भाजपा से होंगे अर्जुंदा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*गुण्डरदेही अर्जुंदा-* शनिवार देर रात भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवम् पार्षदों पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर चुनाव में प्रत्याशी चयन कर कांग्रेस को पहली पटखनी दे दी। शनिवार को देर रात करीब 10 बजे आई प्रत्याशियों की जारी हुई सूची में भाजपा ने नगर पंचायत अर्जुंदा में युवा प्रत्याशी प्रिंस ओसाभ यादव को अपना प्रत्याशी बनाया। देर रात घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े।जिसके बाद भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रिंस ओसाभ यादव भावुक नजर आए उन्होंने कहा कि यही बीजेपी की खूबसूरती है। मुझ जैसे बूथ के कार्यकर्ता को आज इतने कम उम्र में नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी जिस विश्वास के साथ पार्टी ने बनाया है। मैं पार्टी के भरोसे पर खड़ा उतरूंगा। और आने वाले समय में नगर को विकास के नाम पर केवल सीसी रोड़,और नाली ही नहीं बल्कि नगर के युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की कोशिश करूंगा एवम् खासकर स्वास्थ्य एवम् शिक्षा के क्षेत्र में अर्जुंदा नगर जिन सुविधाओं से वंचित है उन्हें भी हमारी सरकार से मांग रख कर पूरा करूंगा। यही नहीं प्रिंस ओसाभ यादव आत्मविश्वास से भरे नजर आए उन्होंने कहा की कोरोनाकाल सहित हर मुसीबत में जनता के साथ रहा हूं। अब उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है की नगर की जनता भी मुझे नेता नही बल्कि अपना बेटा समझ कर अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को देगी।और भाजपा के अध्यक्ष सहित हमारे सभी वार्डो के पार्षद भी भारी मतों से जीतकर सदन पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!