PATRIKA24x7

नगर पंचायत गुण्डरदेही के भाजपा प्रत्याशी नियुक्त हुआ प्रमोद जैन,, नगर के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर,,, नगर में खूब पटाखा फोड़े, एक दूसरे को खिलाई मिठाई।

 

परस साहू

गुण्डरदेही।

नगरीय निकाय चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत गुण्डरदेही के लिए अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद जैन को उम्मीदवार बनाया है। नाम तय होने के बाद नगर में राजनीतिक कर गर्मियां तेज हो गई है। नगर में भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी के साथ प्रत्याशी का स्वागत कर रहे हैं।

आपको बता दे कि गुण्डरदेही नगर पंचायत में लगातार 10 साल से भारतीय जनता पार्टी की कब्जा रहा है, वर्तमान में भी भारतीय जनता पार्टी अपना कब्जा और अपना साख बचाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद जैन पर विश्वास जताया है। प्रमोद जैन को अध्यक्ष पद के लिए टिकट मिलने के बाद नगर में सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, पूर्व विधायक राजेंद्र राय , पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी, महामंत्री सौरभ चोपड़ा ,महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, कुलदीप साहू, अश्विनी यादव, विजय सोनकर, कोमल सोनकर, रानू हेमंत सोनकर, शंकर यादव, टीकू निषाद, हरीश निषाद, संतोष निषाद एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी प्रमोद जैन को फोन से एवं व्यक्तिगत पुष्प गुच्छ देकर भेंट मुलाकात किया और बड़ी बहुमत के साथ विजय होने की शुभकामनाएं दी।

जानिए.. अब तक प्रमोद जैन की सफल राजनीतिक जीवन।

प्रमोद जैन ने बीकॉम फाइनल की शिक्षा प्राप्त की है, उनका मुख्य व्यवसाय कृषि एवं (पेट्रोल पंप ) है। वे सन 1985 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे हैं।, सन 1995-2000 एवं 2005-2006 में भारतीय जनता पार्टी गुंडरदेही मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रमोद जैन सन 1997 में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी सदस्य दुर्ग, सन 2000- 2005 तक जिला पंचायत सदस्य, सन 2000- 2003 तक जिला सरकार सदस्य, सन 2005 -2010 तक गुंडरदेही नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं पार्षद भी रह चुके हैं।

वे 2000- 2015 गुंडरदेही विधानसभा चुनाव संचालक रहे और सफल संचालन कर पार्टी के विधायक एवं सांसद बनाने में उनका सक्रिय योगदान रहा। वे जिला भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक भी रहे है। सन 2005-2012 तक DRUCC रेलवे। एवं ZRUCC सदस्य, 2013-2023 फरवरी तक उन्होंने अध्यक्ष सहकारी विपणन समिति मर्यादित गुंडरदेही दी जिम्मेदारी संभाली।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मंडल गुंडरदेही के सदस्यता प्रभारी ,आजीवन सहयोग निधि एवं भाजपा मंडल कार्यालय निर्माण संयोजक के पद पर रहते हुए सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि एवं शासकीय महाविद्यालय गुंडरदेही के जनभागीदारी अध्यक्ष के पद पर लगातार 15 वर्ष तक रहते हुए समय-समय पर संगठन एवं पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यों को निष्ठा पूर्वक पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। सन 2020- 2022 तक भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री बालोद,सन 2020- 2024 सांसद प्रतिनिधि। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ पदाधिकारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!