Skip to main content

PATRIKA24x7

भाजपा के नामांकन रैली में ऐतिहासिक भीड़,, प्रमोद जैन एवं 15 पार्षदों ने एक साथ भरा नामांकन पत्र,,

परस साहू की रिपोर्ट

गुण्डरदेही।

नगरीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष पद हेतु भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी प्रमोद जैन एवं पार्षद प्रत्याशियों ने रैली निकालकर एक साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली में पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक राजा राजेंद्र राय, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, भाजपा नेता अश्वनी यादव, मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे एवं भाजपा के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद जैन एवं पार्षद प्रत्याशियों ने नगर के चैनगंज में सहाड़ा देव से आशीर्वाद लेकर नामांकन रैली की शुरुआत की, जहां रैली चैनगंज से साप्ताहिक बाजार, धमतरी चौंक, बस स्टैंड होते हुए चंडी मंदिर के पास पहुंची। उन्होंने शीतला मंदिर, चंडी मंदिर, हटरी बाजार स्थित मस्जिद, राम मंदिर में माथा टिकाकर भारी बहुमत से विजयी होने की मन्नत मांगी। जिसके बाद रैली एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां अध्यक्ष एवं सभी पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन पर्ची जमा की।

नामांकन रैली में शामिल हुए पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने कहा गुण्डरदेही नगर पंचायत के इतिहास में पहली बार ऐसी नामांकन रैली देखने को मिली है, जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। आम जनता चाह रही है कि नगर पंचायत में भाजपा की जीत हो, और केंद्र में मोदी सरकार, राज्य में विष्णु देव साय सरकार के बाद नगर पंचायत गुण्डरदेही में ट्रिपल इंजन की सरकार बने, और विकास को गति मिले।

पूर्व विधायक राजेंद्र राय ने कहा भाजपा की जीत तय है, मतदान होना बस बाकी है। नगर पंचायत में ट्रिपल इंजन की सरकार बनते ही नगर में विकास की गंगा बहेगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में जो विकास कार्य में बाधा उत्पन्न हुई थी उसे पूर्ण करेंगे। और एक नई स्मार्ट सिटी का निर्माण करेंगे। पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा भाजपा ने बहुत सोच समझकर प्रमोद जैन को प्रत्याशी बनाया है, रैली बता रही है कि नगर में निश्चित ही ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। प्रमोद जैन प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होंगे।

भाजपा प्रत्याशी प्रमोद जैन ने कहा कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया है इसके लिए मैं प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा नगर के सभी समाज के लोग, युवा, बुजुर्ग, महिलाएं एवं वरिष्ठ नागरिक व व्यापारीगण भाजपा को चाह रहे हैं, हमारी जीत निश्चित है। भाजपा पार्टी इस बार इतिहास रचने जा रही है, नगर में 15 पार्षदों और अध्यक्ष के साथ बंपर जीत हासिल करेगी। नगर में भाजपा की सरकार बनते ही ट्रिपल इंजन के साथ विकास कार्य होगा। नगर की तस्वीर और तकदीर बदलेगी और एक नए स्मार्ट सिटी का निर्माण होगा।

रैली में पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष लेखराम साहू, भाजपा नेता अश्वनी यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष युवराज मारकंडे, नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर, भाजपा कार्यकर्ता केशव साहू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी, मंडल महामंत्री सौरभ चोपड़ा, समस्त पार्षद, भारत साहू, मयंक अग्रवाल समस्त पार्षद प्रत्याशी एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!