गुण्डरदेही।
ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अर्जुनी में अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक ग्राम भटगांव का रहने वाला था। जो 27 जनवरी को घर से निकला था। परिजनों ने 28 जनवरी को रनचिराई थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दिया कराया था। और 29 जनवरी को सुबह उनकी लाश ग्राम अर्जुनी के अलखुरम साहू के खेत में मिली है। गुण्डरदेही पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंपा गया। उक्त घटना हत्या है या आत्महत्या यह पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल गुण्डरदेही पुलिस एवं रनचिराई पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आपको बता दें कि मृतक खेमलाल साहू वर्तमान में सेवा सहकारी समिति मर्यादित पेंड्री के प्रतिकृति अध्यक्ष थे। और भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता थे। इस घटना से परिजन एवं ग्रामीण सभी स्तब्ध है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर पुलिस के पंचनामा में किसी प्रकार के मर्डर होने की कोई साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ, परंतु मुंह से दुर्गंध युक्त बदबू आ रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि मृतक खेमलाल साहू की मृत्यु कैसे हुआ। फिलहाल गुण्डरदेही पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।