PATRIKA24x7

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सहसपुर लोहारा और कवर्धा में कमल खिलाने कार्यकर्ताओं में भरा जोश।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*सहसपुर लोहारा और कवर्धा के कार्यकर्ता सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल*

*भाजपा ने 13 महीने में सभी वादे किए पूरे, विकास कार्यों के दम पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष मिश्रा के पक्ष में माहौल*

*कवर्धा में आतंक और तानाशाही का हुआ खात्मा, 75 करोड़ रुपए के हुए विकास कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव*

*कांग्रेस ने कवर्धा और सहसपुर लोहारा में कोई काम नहीं किया : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

*कवर्धा की जनता अब तक भगवा ध्वज के अपमान को नहीं भूली है : डिप्टी सीएम अरुण साव*

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज कबीरधाम जिले के नगर पंचायत सहसपुर लोहारा एवं नगर पालिका कवर्धा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। साव ने कहा कि, ट्रिपल इंजन की सरकार में गली-गली विकास होगा। लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। सरकार ने 13 महीने में मोदी जी की सभी गारंटी पूरी की है। हमने जो कहा है, उसे पूरा किया है। किसानों को धान खरीदी की अंतर की राशि जल्द जारी होगी। सम्मेलन को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने सहसपुर लोहारा में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि, सभी को घर-घर पहुंचकर सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताना है एवं भाजपा के जनप्रिय अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष मिश्रा जी व 15 वार्डों के प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह करना है। कवर्धा के गांधी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में देवतुल्य कार्यकर्ताओं से कवर्धा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी के मिलनसार, सौम्य, दमदार अध्यक्ष प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी एवं 27 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को जिताने संकल्पित किया।

*75 करोड़ रुपए के हुए विकास कार्य*

साव ने कहा कि, पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया, जिसने संगठन में समय लगाया है। यह चुनाव कवर्धा के 27 वार्डों के सर्वांगीण विकास के लिए है। कवर्धा आतंक, तानाशाही, दादागिरी समाप्त होकर तेज गति से आगे बढ़ा है। सरकार ने 75 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। कवर्धा की जनता भगवा के अपमान को नहीं भूली है। एक बार फिर 11 फरवरी को कमल में बटन दबाकर पराजित करना है, और पांच साल जिसने लूटा है, उसे सबक सिखाना है। कमल खिलाना कोई कठिन काम नहीं हैं। हमने मोदी जी एक एक गारंटी को पूरा किया है। कृषक उन्नति योजना की राशि एक हफ्ते में जारी होगी। गरीबों को आवासीय पट्टा और प्रधानमंत्री आवास बनकर देंगे। कोई गरीब बिना आवास के नहीं रहेगा। कवर्धा का विकास कराने कमल पर बटन दबाना है। यहां विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होगी।

*लोहारा में लगाई चौपाल*

डिप्टी सीएम अरुण साव ने लोहारा के साहू पारा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ चौपाल में नगरवासियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। बैठक में किसानों ने सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी दी और कहा कि, सुशासन सरकार के कार्यों से प्रदेश में खुशहाली आई है। इस दौरान नगर चुनाव में विधानसभा, लोकसभा चुनाव की तरह भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की, ताकि विकास की गति में कोई ब्रेक ना लगे।

*कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए रिचार्ज किया। उन्होंने सहसपुर लोहारा एवं कवर्धा में कहा कि, घर घर शराब पहुंचने का काम कांग्रेस के नेताओं ने किया है, उन्हें पद देकर उपकृत किया। शर्मा ने कहा कि, पूर्व विधायक मोहम्मद अकबर ने कवर्धा के विकास के लिए कुछ काम नहीं किया है, इसलिए ऐसे पार्टी को नहीं जिताना है। जबकि हमने पाइपलाइन विस्तार के कार्य, सड़क, सीसी रोड, गौरव पथ सहित कई काम किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रचंड मतों से चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अध्यक्ष प्रत्याशी संतोष मिश्रा एवं सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताना है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, चुनाव प्रभारी गोपाल साहू, अशोक साहू, लाला साहू, डॉ. सिया राम साहू, क्रांति गुप्ता, रामकुमार भट्ट, योगेश, मोतीराम चंद्रवंशी सहित पदाधिकारीगण एवं देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

…. ……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!