PATRIKA24x7

कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प।मोदी से प्रभावित होकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया भाजपा प्रवेश।

परस साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही //रविवार को भारतीय जनता पार्टी अर्जुंदा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन वार्ड क्रमांक 4 में संपन्न हुआ जहां बड़ी मात्रा में कार्यकर्ता एकजुट का परिचय देते हुए सम्मिलित हुए कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू चुनाव संचालक नरेश यदु जिला भाजपा उपाध्यक्ष संध्या भारद्वाज,जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर मोंटी यादव,चंद्रहास देवांगन रजनीकांत शर्मा मौजूद रहे। 

सर्वप्रथम चुनाव संचालक नरेश यदु ने स्वागत भाषण देते हुए मौजूद समस्त नेताओं में कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुवे कहा आज नगर की जनता को फैसला करना होगा की जो लोग सत्ता हासिल करने के लिए यादव को यादव से सिन्हा को सिन्हा से देवांगन को देवांगन से सतनामी भाई को सतनामी भाई से लड़ा कर अपनी रोटी सेंकने में लगे हुवे है।ऐसे फुट डालो शासन करो के मंशा से राजनीति करने वाले कभी नगर का विकास कही सोच सकते।अगर नगर का विकास हम सब चाहते है। तो भाजपा के युवा प्रत्याशी ओसाभ प्रिंस यादव सहित समस्त भाजपा प्रत्याशीयो को भरी मतों से विजई बनाए।वही जिला पंचायत सद्स्य मोंटी यादव ने जय यादव जय माधव का नारा देते हुवे ओसाभ यादव के रूप में दमदार और युवा प्रत्याशी को मौका देने की बात कही।

वही जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने नेता नहीं बेटा चुनकर और ओसाभ यादव को अर्जुंदा के सेवा हेतु मौका देने की अपील की। पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने ओसाभ प्रिंस यादव के विषय में बात रखते हुए कहा की हर समय लोगों की मदद के लिए हो या शासकीय योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की बात हो और ओसाभ प्रिंस यादव ने पार्षद रहते हुए अपने वार्ड में जो काम किया और लोगों की मदद की वह अत्यंत ही सराहनी है। उनके इन प्रयासों और कर्मों को देखकर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। निश्चित ही अगर वह ओसाभ यादव नगर पंचायत के अध्यक्ष चुने जाते हैं तो 24 घंटा लोगों के बीच मौजूद रहने वाले अध्यक्ष साबित होंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञ शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से निवेदन किया कि अर्जुंदा नगर में वर्षों से कुछ नाम ही नगर पंचायत की राजनीति में काबिज है। और अगर आज नगर पंचायत अर्जुंदा में नगर के हिसाब से अगर कुछ काम नहीं दिखता तो यह कहीं ना कहीं उनके ही असफलता का प्रतीक है। साथियों आपने सबको बार-बार देख लिया है। पर एक बार आप और ओसाभ प्रिंस यादव पर विश्वास करिए। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं। नगर के विकास के लिए राज्य से पैसा दिलाने की जवाबदारी हम जिले के नेताओं की होगी। और वह ओसाभ प्रिंस यादव के जितने से अर्जुंदा के विकास का एक नया स्वरूप इन 5 वर्षों में आपको देखने को मिलेगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा प्रत्याशी को ओसाभ प्रिंस यादव ने कार्यकर्ताओं में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त करने के लगभग 20 साल बाद भी नगर अर्जुंदा को नगर पंचायत स्तर की कोई सुविधा प्राप्त नहीं हो पाई है। ना यहां बच्चों और युवाओं के लिए खेल मैदान है। ना ही गार्डन है। ना लाइब्रेरी है। ना जिम है। और तो और विकास के नाम पर गुणवत्ताहीन सड़क और नाली पिछले 20 वर्षों में बनाई गई है। आज तक महिलाओं के लिए तालाब के घाटों पर शेड निर्माण नहीं किया गया।

आज भी कई वार्डों में पीने का पानी नहीं पहुंचता। आखिर जो लोग विपक्ष में चुनाव लड़ रहे हैं। वह तो नगर पंचायत बनने के पहले से लेकर आज तक नगर पंचायत प्रतिनिधित्व करते आए है।तो फिर क्यों इन समस्याओं को दूर नहीं कर पाए। जो लोग 20 सालों में काम नहीं कर पाए अगर एक बार मौका मिला तो पूरे योजनाबद्ध तरीके से नगर पंचायत अर्जुंदा को छत्तीसगढ़ में एक मॉडल के रुप में विकसित करेंगे।

कार्यक्रम का आभार रजनीकांत शर्मा ने किया व संचालन विश्वास जीतू गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!