गुण्डरदेही।
*सुजीत वर्मा और सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताने कार्यकर्ता जाएं घर-घर, विकास पर मांगें वोट : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव।*
*लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुजीत वर्मा ईमानदार और सामान्य कार्यकर्ता, जनता के उम्मीदों पर उतरेंगे खरा, जीतेंगे विश्वास : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव*
*लोरमी के चहुमुंखी विकास के लिए जनता पालिका और पंचायत चुनाव में देगी आशीर्वाद : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव*
*भाजपा ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को बनाया प्रत्याशी, अपने साथी को विजय दिलाने करें पूर्ण सहयोग : सुजीत वर्मा*
*भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोरमी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा प्रवेश*
*आप मुझे 19 कमल दो मैं आपको विकसित लोरमी दूंगा : डिप्टी सीएम अरुण साव*
*सायं सायं विकास कराने, सायं सायं कमल में बटन दबाएं : डिप्टी सीएम साव*
गुण्डरदेही लोरमी। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद मानस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर समर्पित कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए आह्नान किया। साव ने कहा कि, लोरमी की जनता जनार्दन से 19 कमल मांगा था, लेकिन दो वार्ड के प्रत्याशियों को निर्विरोध जिताकर 2 कमल जनता ने पहले ही दे दिया। आप लोगों ने दोनों को लोरमी नगर के विकास के लिए समर्पित किया है। शेष सभी 17 कमल भी लोरमी के मेरे परिवारजन भाजपा को जरुर समर्पित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के विकास और नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया। इस दौरान सभी ने चुनाव में भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।
*जीत का आशीर्वाद दीजिए : सुजीत वर्मा*
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लोकप्रिय प्रत्याशी सुजीत वर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि, भाजपा ने मुझ जैसे कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है। अपने इस सामान्य साथी को विजय दिलाने में पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि, लोरमी में जरूर विकास होगा, इसकी गारंटी अरुण साव जी है। आप मुझे जीत का आशीर्वाद दीजिए।
*लोरमी में 13 महीने में हुए कई कार्य, जो 50 सालों में नहीं हुआ*
साव ने मेहनती कार्यकर्ताओं से कहा कि, आप लोगों ने मुझे विधानसभा में भारी वोटों से जिताकर आशीर्वाद दिया है। और 13 महीने में जो काम हुए हैं, वो पिछले 50 सालों में नहीं हुआ है। आने वाले समय में लोरमी का ऐसा विकास होगा, जिससे शहर की तस्वीर बदल जाएगी, शहर को पहचान पाना मुश्किल हो जाएगा। करोड़ों के विकास कार्यों के टेंडर हो चुके हैं। लोरमी के सेवक बनकर काम कर रहे हैं।
*सुजीत वर्मा करेंगे लोरमी नगर का चहुंमुखी विकास*
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष, वार्ड और पांचों जिला पंचायत के सदस्य के प्रत्याशी कोई पद प्रतिष्ठा के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सभी आपके सेवा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुजीत वर्मा जी सहज, सरल और सौम्य छवि के प्रत्याशी हैं। वे दूसरे नेताओं की तरह नहीं है, जो झूठे वादे करें, वो सिर्फ काम पर भरोसा करते हैं। सुजीत जी दो बार पार्षद रह चुके हैं, लेकिन उनके खिलाफ एक भी शिकायत नहीं है। वे आपकी तरह ही एक सामान्य कार्यकर्ता हैं और वो एक सेवक बनकर काम करेंगे। विकास के लिए लोरमी को ऐसे जनसेवक की जरूरत है।
*सायं सायं विकास कराने, सायं सायं कमल में बटन दबाएं*
साव ने कहा कि, ना नारे से, ना नाम से, वोट पड़ेगा भाजपा के काम से। कमल पर बटन दबाने से ही विकास होगा। जो हमारे लिए काम किया हम उनको वोट देंगे। इस चुनाव में उसे ब्याज समेत वापस करने का है। उन्होंने कहा कि, जनता के हित में काम करने वाली कोई पार्टी है, तो वह भाजपा है। लोरमी में सायं सायं विकास करना है तो सायं सायं कमल में बटन दबाना है।
*भाजपा के निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन*
आज मुंगेली रोड, लोरमी में साथी कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोकप्रिय अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुजीत वर्मा एवं पार्षद प्रत्याशियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि, यह कार्यालय हमारे संघर्ष, संवाद व रणनीति का केंद्र हैं, यह कार्यालय विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव की तरह हमारे विजय अभियान का मजबूत आधार बनेगा।
इस दौरान किशोर राय, कोमल गिरी गोस्वामी, प्रदीप मिश्रा, सुशील यादव, दिनेश कश्यप, लेखराज ठाकुर, विक्रम सिंह, गुरमीत सलूजा, विनय साहू, राजेंद्र साहू, दिनेश साहू, महाजन जायसवाल घनेंद्र राजपूत, सभी पार्षद प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, अन्य पदाधिकारी गण एवं साथी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
…… ……..