Skip to main content

PATRIKA24x7

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में शिव दर्शन किए।

परस साहू

गुण्डरदेही।

गुण्डरदेही दुर्ग (छत्तीसगढ़)- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला में विजय बघेल (सांसद दुर्ग ) , पायल जैन अध्यक्ष महिला इकाई चेंबर ऑफ कॉमर्स (रीटा दीदी संचालिका ब्रह्माकुमारी दुर्ग) एवं डाँ निर्मला गुप्ता द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

उल्लेखनीय है दुर्ग शहर में प्रथम बार अयोध्या के श्री राम मंदिर के चैतन्य झांकी लगाई गई है । इसके अलावा इस मेले में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी बच्चों के लिए मूल्य निष्ठ खेल45 फीट ऊंचा शिवलिंग शिव शंकर का अद्भुत रहस्य चैतन्य शंकर की झांकी मुख्य आकर्षण है।

उक्त विषय में जानकारी देते हुए संस्था की संचालिका रीटा दीदी ने बताया यह झांकी 19 से 27 फरवरी तक थी किंतु अयोध्या के श्री राम मंदिर व चैतन्य प्रतीत होती रामलाल की मूर्ति को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत आ रही है इसलिए यह मेला 4 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गयी है इसका समय प्रातः6:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं संध्या 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!