लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
ब्लॉक मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अर्जुनी में खेतों में पराली जलाने के लिए लगाई गई आग भयानक रूप लेते हुए ग्रामीणों के घर तक पहुंच गया। आसपास के ग्रामीणों ने जैसे तैसे आज पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग की लपटे इतनी तेज थी कि एक, दो ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया था अगर थोड़ी सी भी देर होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
आपको बता दे कि फसल की कटाई एवं मिजाई के बाद किसान खेतों की साफ सफाई में जुटे हुए हैं। वर्तमान में समय एवं श्रम की बचत के लिए अधिकांश किसान हार्वेस्टर, थ्रेसर एवं अन्य आधुनिक उपकरणों से धान की फसल की कटाई करते हैं। और पैरों की आवश्यकता नहीं होने पर खेतों में ही पैरा को जला देते हैं। ग्राम अर्जुनी में भी कुछ इसी तरह अज्ञात किसान ने अपने खेत में आग लगाई थी, जो तेज हवा के कारण आसपास के 8 से 10 एकड़ खेतों में आग फैल गया और भयानक रूप लेते हुए बस्ती की ओर पहुंचने लगा। मोहल्ले वासियों ने जैसे तैसे आपको काबू पाया।
इधर क्षेत्र के किसानों को जागरूक करने कृषि विभाग एवं स्थानीय प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गुण्डरदेही क्षेत्र के सभी गांव में किसान खेतों में पराली जला रहे हैं और मिट्टी की उर्वरक शक्ति को नष्ट कर रहे हैं, परंतु जिम्मेदार अधिकारी किसानों को जागरूक करने के बजाय चुप्पी साधे बैठे हैं।