परस साहू
गुण्डरदेही।
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की दी शुभकामनाएं*
*असत्य पर सत्य की जीत की प्रेरणा देता है विजयादशमी : उप मुख्यमंत्री साव*
बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज विजयादशमी उत्सव के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बिलासपुर द्वारा आयोजित पथ संचलन में सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिलासपुर के उप नगर सह दाहिर के पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हुआ। इसमें नगर के सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।
साव ने “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ” के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने बताया कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मातृभूमि के प्रति समर्पित, अनुशासन एवं निष्ठा का पर्याय है। यह संगठन देश और समाज के बारे में चिंतन करता है, ये देश कैसे महान बने। देश के लोगों में एकजुटता कैसे आए।
साव ने कहा कि, विजयादशमी ऐसा पर्व है जो संपूर्ण मानव जाति को मानवता का संदेश देता है, अपने लिए नहीं, वरन समाज के लिए सोचने की सीख देता है। समाज कल्याण के लिए प्रेरित करता है। असत्य पर सत्य की विजय की प्रेरणा देता है। भगवान श्री राम से प्रार्थना है कि, आपके परिवार को सुख शांति और समृद्धि प्रदान करे।
…… ……..

