लीलाधर साहू
गुण्डरदेही।
जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव वर्ष 2025 हेतु प्रस्ताव पारित किया गया है नीचे दिए गए एजेंडा पर चर्चा कर उपस्थित समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।
पहला बिंदु धारा 27 फॉर्म वर्ष 2025 हेतु प्रस्ताव पारित।बिंदु दूसरा आय व्यय विवरण वर्ष 2025 हेतु प्रस्ताव पारित।बिंदु तीसरा संस्था के विकाश उत्थान हेतु चर्चा और विचार।
यह समिति फर्म एवं सोसाइटी कार्यालय रायपुर संभाग से पंजीकृत है।इस समिति के संस्थापक ओम प्रकाश जैन ने अपनी पुरानी सपना को जनचेतना समाज कल्याण समिति बना कर समाज कल्याण कार्य करने के लिए प्रतिज्ञा लिए है।दानदाताओं से दान की राशि प्राप्त कर संस्था की संचालन गरीबों के सामाजिक उत्थान ,कला संस्कृति,साहित्य,पर्यावरण,जल संवर्धन,वृक्षारोपण ,सामाजिक कुरीतियां,इस प्रकार और 12 प्रकार के उद्देश्य है। समाज की ज्वलंत समस्याओं पर काम तुरंत आरम्भ कर दिया गया है।
इस समिति के कार्यरत प्रबंधकारिनी सदस्यों का नाम क्रमशः ओम प्रकाश जैन अध्यक्ष,डॉ पुनीत सोनकर उपाध्यक्ष,आंचल जैन सचिव,रंजना जैन कोषाध्यक्ष,संतोष मिरी संयुक्त सचिव,अखिलेश वर्मा सदस्य,मंजुलता मेर्सा सदस्य ,हेमचंद बिसेन सदस्य,रजनी निराला सदस्य है। अध्यक्ष /संस्थापक ने सभी उपस्थित कार्यकारणी सदस्यों को धन्यवाद दे कर आभार व्यक्त किया।