Skip to main content

PATRIKA24x7

जैविक खेती को बढ़ावा देने मंगलतराई में ऑर्गेनिक मड़ई 2025 का हुआ आयोजन।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को जैविक खेती के फायदे बताकर जैविक कृषि हेतु किया प्रोत्साहित।

केंद्र प्रवर्तित परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत आज जिले के डौंडी विकासखंड के ग्राम मंगलतराई में ”ऑर्गेनिक मड़ई – 2025” का आयोजन हुआ। जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान शामिल हुए। ऑर्गेनिक मड़ई में जिला पंचायत की अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में चेमन देशमुख मौजूद थे। ऑर्गेनिक मड़ई में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने स्टॉल के माध्यम से उत्पादों एवं कृषि यंत्रों को प्रदर्शित किया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने स्टालों का अवलोकन कर जैविक उत्पादों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उत्पादों के उत्पादन एवं विक्रय आदि के संबंध में चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

कलेक्टर चंद्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैविक खेती के फायदों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से होने वाले उत्पाद का मूल्य भी बेहतर होता है तथा जैविक उत्पाद सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है। जिससे इन उत्पादों की बाजार में बहुत अधिक मांग होती है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती को अपनाएं। कार्यक्रम को जिला पंचायत की अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, चेमन देशमुख, जिला पंचायत सदस्य मिथिलेश निरोटी और जनपद पंचायत अध्यक्ष मुकेश कौड़ो ने भी संबोधित कर

किसानों को जैविक खेती करने प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में परंपरागत कृषि विषयांतर्गत वैज्ञानिक व्याख्यान एवं कृषि परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर जैविक कृषि कर रहे कृषकों ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तोमन साहू, जिला पंचायत सदस्य नीलिमा श्याम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर, अंजोर सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत डौंडी के उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!