PATRIKA24x7

मेंड़की के कर्मा जयंती में ,,, देश सेवा में गए जवानों का हुआ सम्मान,,, कलस सजाओ एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,,,,

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद-जिला मुख्यालय से लगे ग्राम मेढ़की में मंगलवार को भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाज की युवतियां व महिलाओं ने बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। जिसमें समाज के लोग भक्त माता कर्म की गीत पर झूमते नजर आए।समाज के लोगों ने अतिथियों का आत्मीयता से अभिनंदन किया।

अतिथियों ने सर्व प्रथम मां कर्मा के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर खिचड़ी का भोग लगाया गया। वहीं आयोजन में अतिथियों ने सामाजिक एकता पर बल दिया। समस्त साहू समाज ग्राम मेढ़की द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में दोपहर में समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। शाम 5 बजे माता कर्मा की पूजा आरती पश्चात अतिथि सम्मान एवं उद्बोधन हुआ।कर्मा जयंती के उपलक्ष्य में साहू समाज द्वारा रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें गांव की महिलाए,पुरुष व बच्चे प्रसाद ग्रहण किए।

साहू समाज ने चंद्रेश हिरवानी को स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी,अध्यक्षता ग्राम पंचायत ओरमा के सरपंच अंजुलता साहू, समाज सेवी धनराज साहू,विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव,परस साहू सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा चंद्रेश हिरवानी को जिला काग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

वही ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच ,पंचों, गांव के युवा पुलिस व सेना जवानों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।जयंती के अवसर पर रंगोली और कलश सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय आने वाले का भी स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।इस दौरान मेढ़की साहू समाज के अध्यक्ष मनोहर साहू ,देवेंद्र साहू,कुलेश्वर साहू,होरीलाल साहू , दिनेश साहू,विक्की भारद्वाज,अम्ब्रेश हिरवानी,लक्ष्मीनारायण साहू,छबील साहू,हेमंत साहू,अमोल साहू ,चंदन साहू,टहल साहू,भेष साहू, नारायण साहू सहित बड़ी सँख्या में समाज की महिलाए,पृरुष व बच्चे के अलावा ग्राम मेढ़की के अन्य समाज के लोग शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!