PATRIKA24x7

नल जल योजना की पाइप बिछाने के लिए रेलवे विभाग से अनुमति की मांग की जनपद सदस्य आसिफ गहलोत–

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन तिहार मनाया जा रहा है और सभी लोग अपनी मांगों और शिकायत को लेकर ग्राम पंचायत में आवेदन कर रहे हैं इसी बीच ग्राम पंचायत ईरागुड़ा मैं नल जल योजना के अधूरे कार्य रेलवे विभाग के क्रॉसिंग के कारण पाइपलाइन नहीं बीछने से ग्राम वासियों को नल जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है संबंधित ठेकेदार से पूछने पर बताया गया है कि गांव के बीचो-बीच रेलवे पटरी हो जाने के कारण संपूर्ण गांव में पाइप लाइन नहीं बीछ पाया है जिसके कारण नल जल योजना का कार्य अधूरा पड़ा है

रेलवे विभाग से अनुमति मिल जाने पर पुणह कार्य चालू किया जाएगा लेकिन अभी तक ले अनुमति नहीं मिलने पर जनपद सदस्य ने मांग रखी है कि रेलवे विभाग सेअनुमति लेकर नल जल योजना का कार्य शुरू किया जाए और ग्राम वासियों को इसका लाभ मिले और पानी की समस्या दूर हो साथ में कुलेश्वर तिवारी विधायक प्रतिनिधि राजा बारले हेमंत पटेल हरि निषाद और समस्त पंच सरपंच समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!