PATRIKA24x7

भाजपा का सदस्यता महापर्व : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बनाये 10 हजार से अधिक सदस्य।

परस साहू

गुण्डरदेही।

*उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सदस्यता अभियान को लेकर लोरमी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का जताया आभार*

लोरमी। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक श्री अरुण साव ने अपने रेफरल आईडी से 10 हजार से अधिक सदस्य बना लिए हैं। वे अभी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मिले लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं।

साव ने अपने रेफरल आईडी से 10 हजार सदस्य बनने पर लोरमी क्षेत्र के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। बधाई देते हुए उन्होंने कहा, आप विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बने हैं, भारत के गौरव को बढ़ाने के लिए आगे आए हैं, इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार।

गौरतलब है कि, भाजपा द्वारा संगठन महापर्व के तहत 2 सितंबर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी नेताओं को लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यकर्ताओं की टीम के साथ लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का लगातार दौरा किया। लगातार गांवों में बैठकें की, वर्चुअल बैठकें की, उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा परिवार का हिस्सा बनने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया।
….. …….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!