परस साहू
गुण्डरदेही।
राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के 12 दिन पर स्कूल कॉलेजो में विद्यार्थियों व शिक्षकगणों को प्रोजेक्टर के माध्यम साइबर ठगी के संबंध में वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध को कार्टून फिल्म व स्लाइड के जरिये दिखाकर जागरूक किया गया।
NCRP पोर्टल के माध्यम से कोई भी आम नागरिक साइबर वालंटियर्स बनकर साइबर काइम के प्रति लोगो को जागरूक करने एवं अपराधियों को पकड़ने तथा अपराध को नियंत्रण करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
साइबर हेल्पलाइन 1930 और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime-gov-in) के उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोगों को x (ट्विटर) पर @cyberdost को फालो करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ नवा, रायपुर के निर्देशन पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत, अति पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में एस.डी.ओ. पी. बालोद देवांश राठौर के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, साइबर सेल प्रभारी उनि जोगेन्द्र साहू एवं साइबर टीम द्वारा राज्य व्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति किया गया जागरूक।
अभियान के 12 दिवस पर जिला मुख्यालय बालोद के थाना पुरूर ग्राम-फागुनदाह, कनेरी, शास. उ. मा. विद्यालय, चौकी कंवर-ग्राम पेरपार बाजार चौक, चौकी पिनकापार- सप्ताहिक बाजार सम्बलपुर, थाना गुरूर ग्राम कोचेरा बाजार, थाना मंगचुवा- ग्राम-कुदारीदल्ली, चौकी संजारी-शास.उ. मा. विद्यालय अछोली, थाना महामाया बाजार चौक महामाया, थाना सनौद- मंडी बाजार में नागरिको को साइबर अपराध के प्रति सजग रहने व सुरक्षा के सभी सुझाव देकर लोगो को पाम्पलेट वितरण कर बैनर पोस्टर के जरिये प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया गया साथ ही साथ साइबर हेल्पलाइन 1930 और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime-gov-in) के उपयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोगों को X (ट्विटर) पर @cyberdost को फालो करने के लिए भी प्रेरित किया गया। जन जागरूकता अभियान के दौरान विशेष रूप से सोशल मीडिया, रेडियो, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके अलावा, साइबर सेल बालोद द्वारा फेसबुक, X ट्विटर साइबर जन जागरूकता के जरीये अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जिला मुख्यालय बालोद के छात्र/छात्राओं एवं स्टाफ को साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फाड, सोशल मीडिया एप्स साइट का उचित उपयोग, डिजिटल अरेस्ट, व्हाट्सएप फेसबुक मैसेंजर के जरिए अश्लील वीडियो कॉल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ट्रोलिंग, ऑनलाईन फाड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर, ओटीपी, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव, हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश, वीडियो और पोस्ट साझा किए जाएंगे। नुक्कड़ नाटक, शार्ट वीडियो, स्टोरी मेकिंग और अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी जन जागरूकता फैलाई जा रही है।