PATRIKA24x7

तोर मोर मया के कहानी सीजी गाना का भव्य लॉन्च।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बालोद//दिनांक 24 मई 2025 को साईं पब्लिक स्कूल के ऊपर हॉल, राजेंद्र नगर,रायपुर में तोर मोर मया के कहानी सीजी सॉन्ग का भव्य पोस्टर ,टीजर,और रील का लॉन्च किया गया।इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन ओम दर्शन फिल्म प्रोडक्शन हाउस के निर्माता निर्देशक –ओम प्रकाश जैन तांसी– चारामा जिला कांकेर सीजी निवासी के द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि डॉक्टर पुनीत सोनकर , अतिथि अशोक तिवारी सुप्रसिद्ध गीतकार , अध्यक्ष बसाह दादा ,मेहमान बिभु दास मानिक पूरी म्यूजिक डायरेक्टर मुंबई,के एन मिश्रा ,रंग मंच सम्मानित कलाकार जय प्रकाश उपस्थित थे।इस गाना के मुख्य अभिनेता/अभिनेत्री तमाम साहू ,रजनी निराला ,सोनू राजपुत और अनेक कलाकार सम्मिलित हुए थे।

मुख्य अतिथि डॉक्टर पुनीत सोनकर ने बताया कि इस प्रकार से एल्बम सॉन्ग की टीजर,रील, और पोस्टर लॉन्च कर छत्तीसगढ़ में ओम प्रकाश जैन जी ने इतिहास रचा है।रजनी निराला अभिनेत्री ने भी यही बात कही और कहा कि इस प्रकार की आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हुई है।सभी बेस्ट कलाकारों,मेहमानों को मोमेंटो (शील्ड) दे कर श्री ओम दर्शन फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने कलाकारों का मान सम्मान और कला संस्कृति सिनेमा जगत को आगे बढ़ाने की कोशिश किया है।

ओम प्रकाश जैन अनेक प्रतिभा के धनी है उनके कई कार्य क्षेत्र है। सुप्रसिद्ध लेखक भी है। संघर्ष और सपने,जीवन चक्र उपन्यास कहानियां लेख विचार अभिव्यक्ति लिख कर प्रकाशित कर चुके है कुछ उपन्यास प्रकाशन होना है। ओम दर्शन फिल्म यू ट्यूब चैनल में छत्तीसगढ़ के भाषा, कला , संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनेक गाना बना चुके है। और इस मंच में छालीवुड फिल्म इंड्रस्ट्रीज में एंट्री कर फिल्म बनाने की घोषणा भी किया और अपने प्रयास को दर्शकों को रुबरुह किया।

ओम प्रकाश जैन को इस मंच में निर्माता,निर्देशक को शील्ड दे कर मान – सम्मान किया गया।छालीवुड को संस्कारित मनोरंजन पारिवारिक और सामाजिक उत्थान के लिए सुंदर फिल्म बनाने की सुझाव भी दिया।

आगे जनचेतना समाज कल्याण समिति फर्म एंड सोसाइटी की भी जानकारी दी।इस संस्था के ओम प्रकाश जैन संस्थापक एवं अध्यक्ष भी है।इस संस्था के द्वारा सामाजिक उत्थान, पर्यावरण ,जलसवर्धन, सरंक्षण ,संवर्धन वृक्षारोपण उद्यानिकी खेलकूद महिला बाल विकास स्वास्थ विभाग ,नसा मुक्ति और कला संस्कृति साहित्य 12 उद्देश्यों को अवगत किया।ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्ति की पहचान की आवश्यकता होती है। जो समाज के कल्याण के लिए 65 वर्ष के उम्र के पड़ाव में समर्पण भाव से समर्पित हो चुके है।सेवा निवृत होकर अपने पेंशन को येसी कार्यों में लगा रहे हैं। सोशल मीडिया द्वारा पूरी कार्यक्रम की वीडियो सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म के लिए बनाई गई।

जैन को नीति आयोग दिल्ली से परम भूषण अवॉर्ड, भूत पूर्व मुख्य मंत्री डॉक्टर रमन सिंह इनके उपन्यास के पुस्तक विमोचन कर और संस्कृति विभाग से अनुदान दे कर राज्य में सम्मानित किया जा चुका है।

उक्त गाना 31 मई 2025 को  ओम दर्शन यू ट्यूब चैनल में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!