Skip to main content

PATRIKA24x7

ग्राम पंचायत खपरी ब में आयोजित हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जय प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा आयोजित जिसमें ग्राम पंचायत खपरी ब में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में वैज्ञानिकों के द्वारा जैविक खेती उन्नत खेती पशुधन एवं विभिन्न विषयों पर ग्राम के किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें से प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच लेख राम साहू, ग्राम पंचायत के सभी पंच गण, जिला किसान संघ अध्यक्ष सावत राम साहू सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे,

कार्यक्रम में विकसित कृषि अभियान का रथ एवं पशुधन विभाग का रथ एवं वैज्ञानिकों की पूरी टीम उपस्थिति रही जिनके द्वारा ग्राम के किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसमें किसानों को आने वाले समय में किसी भी प्रकार से समस्याओं का सामना न करना पड़े एवं कृषि विभाग पशुपालन विभाग से किसानों का संवाद होता रहे इसलिए इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!