अर्जुंदा नगर के राज दशहरा उत्सव में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर विजयदशमी के अवसर पर गुण्डरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर अर्जुंदा नगर में विशाल दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतशिरोमणि बालक दास महाराज राष्ट्रीय संत व पाटेश्वर धाम, एवं संत शिरोमणि ज्ञानदास महाराज नासिक महाराष्ट्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ सरकार एवं संगठन के प्रमुख समन्वयक एवं पूर्व संगठन मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़ रुपनारायण सिन्हा ने की।
उक्त कार्यक्रम अर्जुंदा नगर के दाऊ चौक स्कूल मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जसवंत सिन्हा अधिवक्ता एवं समाजसेवी द्वारा किया गया। मुक्त आयोजन में विजयदशमी पर 70 फीट रावण का दहन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बालमुकुंद देवांगन, भाजपा नेता नरेश यदु, पूर्व जिला भाजपा महामंत्री देवेंद्र जायसवाल, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकार, अर्जुंदा के मंडल अध्यक्ष प्रनेश जैन ,जिला भाजपा मंत्री जयस ठाकुर ,एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक सीनियर सिटीजन महिला समूह पंच सरपंच सहित अर्जुदा नगर के आसपास के लोग दशहरा राज उत्सव में शामिल हुए ।