Skip to main content

PATRIKA24x7

विषय: आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी – लोकतंत्र का काला अध्याय।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद द्वारा आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष, संभाग प्रभारी एवं अध्यक्ष अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)श्री भूपेंद्र सवन्नी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

* भूपेंद्र सवन्नी ने कहा-*
1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता बचाने की मंशा से संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर देश पर आपातकाल थोपा। यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि न्यायपालिका से मिली चुनौती और राजनीतिक अस्थिरता के भय से लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोकतंत्र के तीनों स्तंभों—कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका—को सत्ता के सामने झुकने पर मजबूर किया गया। प्रेस की स्वतंत्रता को कुचलते हुए सेंसरशिप लगाई गई और पत्रकारों को जेल में डाला गया। हजारों नागरिकों को बिना मुकदमा चलाए जेल भेजा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आज भी कांग्रेस पार्टी “परिवारवाद और व्यक्ति पूजा” की उसी मानसिकता से ग्रस्त है, जहाँ संपूर्ण पार्टी एक ही परिवार के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है।

*जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने* जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और बताया कि कैसे कांग्रेस ने आपातकाल में विपक्षी संगठनों पर प्रतिबंध लगाकर लोकतांत्रिक आवाज़ों को कुचलने का प्रयास किया।

*सांसद भोजराज नाग ने कहा कि* आपातकाल के समय नागरिकों के अधिकारों का खुला हनन हुआ और लोकतंत्र का पतन हुआ। जेलों में बंद लोगों को बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित किया गया।

*पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने* व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैसे उनके परिवार को आपातकाल के दौरान मानसिक और सामाजिक यातनाएं झेलनी पड़ीं। उनके पिता दाऊ नेम सिंह को बिना कारण जेल में बंद कर दिया गया था।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश “छोटू” यादव ने किया और आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम साहू ने व्यक्त किया।

इस संगोष्ठी में सैकड़ों वरिष्ठ नेता, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितजनों में शामिल रहे,सांसद भोजराज नाग, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख,वरिष्ठ नेता यशवंत जैन, पवन साहू, कृष्णकांत पवार, प्रीतम साहू, यज्ञदत्त शर्मा, लेखराम साहू, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अभिषेकशुक्ला ,देवेंद्र जायसवाल, संध्या भारद्वाज, अनीता कुमेटी, मोहन जैन, कृतिका साहू, जयेश ठाकुर, बालोद नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, दल्ली राजहरा नगरपालिका अध्यक्ष तोरण साहू, तारिणी चंद्राकर, हरीश कटझरे, सौरभ लूनिया, कमलेश सोनी,

सुरेश निर्मलकर, पुष्पेंद्र चंद्राकर, दुर्गानंद साहू, अकबर तिगाला, पुष्पेंद्र तिवारी, रौनक कत्याल ,मुकेश कौडौ, संध्या साहू, लक्ष्मी साहू, मीना साहू, पुष्प लता बघेल ,सरस्वती टेमरिया, प्रेम साहू ,टिनेश्वर बघेल, राकेश द्विवेदी, कुंती देवांगन, मोहती चौरका, अमरिका ठाकुर, सूर्य कला ठाकुर, नेहा उपाध्याय ,विवेक वैष्णव, कौशल साहू, मनोज दुबे ,अनूप देशमुख, सुरेंद्र देशमुख ,योगेंद्र कुमार सिन्हा, आनंद शर्मा, शैल महोबिया, गोमती रात्रे, निशा योगी, सुनीता मनहर, आशा पटेल, चंदन लाल सिंह, पुरुषोत्तम चंद्राकर, रामेश्वर साहू , पालक ठाकुर ,श्याम जायसवाल ,मनीष गांधी,कमल पनपालिया, संदीप सिंन्हा, जिला के पदाधिकारी गण,समस्त मंडल के पदाधिकारी गण, समस्त मोर्चा के पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!