Skip to main content

PATRIKA24x7

विकास की पटरी पर तेज गति से दौड़ेगा बस्तर : दक्ष वैद्य बस्तर के विकास की नई गाथा लिख रहे हैं मोदी जी और साय।

लीलाधर साहू

गुण्डरदेही।

बस्तर में रेल कनेक्टविटी के विस्तार पर भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने जताई खुशी। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने कहा है कि हमारी डबल इंजन वाली सरकार बस्तर को भी डबल स्पीड से विकास की पटरी पर दौड़ा रही है। जल्द ही बस्तर विकास के नए आयाम गढ़ने लगेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी और हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी बस्तर के विकास की नई गाथा लिख रहे है।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने यह बातें केंद्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकारों के संयुक्त प्रयासों से बस्तर संभाग में रेल और सड़क मार्ग सुविधाओं के विस्तार को लेकर कही हैं। दक्ष वैद्य ने कहा है कि रावघाट- जगदलपुर रेल परियोजना की मंजूरी के बाद अब तेलंगाना के कोठागुडेम से बस्तर के किरंदुल तक रेल लाइन प्रोजेक्ट के सर्वे की पूर्णता को डबल इंजन सरकार का बस्तर के हित में ऐतिहासिक कदम करार दिया है।

दक्ष वैद्य ने कहा है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। राज्य के सबसे समृद्ध और आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग को कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा उपेक्षित रखा। आदिवासियों को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। भारतीय जनता पार्टी ने विष्णु देव साय के रूप में जब छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया और आदिवासी अंचलों के भाग्य जाग उठे हैं। दक्ष वैद्य ने कहा कि साय सरकार के आने के बाद बस्तर, सरगुजा, जशपुर, मानपुर, मोहला जैसे सभी आदिवासी बाहुल्य इलाकों में शानदार पक्की सड़कों का जाल बिछ गया है।

नक्सली गतिविधियों के मामले में अति संवेदनशील माने जाने वाले बस्तर के सुदूर गांवों तक सड़क नेटवर्क का विस्तार हो चुका है,अब वहां नया रेल नेटवर्क भी आकार लेने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बस्तर के सांसद महेश कश्यप की ठोस पहल पर रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन आकारले रही है। रावघाट से अंतागढ़ तक काम लगभग पूरा हो चुका है और रायपुर से दुर्ग, बालोद, दल्ली राजहरा होते हुए भानुप्रतापपुर के केंवटी तक यात्री ट्रेन भी चलने लगी है। इससे बस्तर के कांकेर जिले की बड़ी आबादी को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल रही है।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने बताया कि इसके अलावा रायपुर धमतरी से केशकाल, कोंडागांव,अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर तक नई रेल लाइन के सर्वे को भी केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। तेलंगाना के कोठागुडेम से बस्तर के सुकमा,दंतेवाड़ा,बीजापुर जिलों से होते हुए दंतेवाड़ा जिले की खनिज नगरी किरंदुल तक सीधी रेल लाइन का सर्वे पूर्णता की ओर है। बस्तर संभाग के ये तीनों जिले अति नक्सल प्रभावित और आवागमन की सुविधा के मामले में अति पिछड़े रहे हैं,अब रेल कनेक्टविटी मिल जाने से ये जिले भी विकास के नए प्रतिमान गढ़ेंगे। दक्ष वैद्य ने बस्तर में रेल सुविधा के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा,वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!